Saturday, September 17, 2022

YOGA Tips in Hindi - Fitness Tips in Hindi

 YOGA Tips - Fitness Tips

उष्ट्रासन के अभ्यास से आप अपनी पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं , डायबिटीज को बहुत हद तक कण्ट्रोल कर सकते हैं क्योंकि यह आपके पैंक्रियास को उत्तेजित करता है और इन्सुलिन के स्राव में मदद करता है। उष्ट्रासन फेफड़े के स्वस्थ के लिए यह एक उम्दा आसन है और फेफड़े से सम्बंधित परेशानियों से आप को बचाता है। यह योगाभ्यास क्रोध को कम करते हुए आपको शांत करने में मदद करता है।दृष्टि विकार वाले व्यक्तियों के लिए उष्ट्रासन अत्यधिक उपयोगी होता है। इसको विशेषज्ञ के सामने अभ्यास करने से कमर दर्द में बहुत मदद मिलती है। यह आसन कमर दर्द के लिए रामबाण है।गर्दन के दर्द को भी कम करने में मदद करता है। पाचन संबंधी समस्याओं में यह लाभकारी होता है।खूबसूरत चेहरा के लिए: पतली कमर और खूबसूरत चेहरा के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास करनी चाहिए।विशेषज्ञ के सामने करने पर यह स्लिप डिस्क एवं साइटिका को दूर करने में मददगार है।यह आसन महिलाओं में मासिक जैसी परेशानियों को दूर करने में लाभदायक है। 

टखने और पंजो के लिए योगा :- अंगुलियों की गतिशीलता को बढ़ाता है और पैरों में रक्त संचार को अधिक करता है। यह पैरों के तलवों में तेजी से छोटी होती गई मांसपेशियों को खिंचाव प्रदान करता है जिससे सिकुड़ी हुई महराब और सपाट तलवों को ठीक करने में मदद मिलती है।यह पंजों, पैरों और टांगों में रक्त संचार बढ़ाता है। यह निचली टांग और पैर की मांसपेशियों को खिंचाव प्रदान करता है। यह स्फीत शिराओं को राहत देने, थकान और पैरों की सूजन को दूर करने में सहायक होता है।यह पैर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और टखनों की गतिशीलता को बढ़ाता है। यह रक्त संचार को शक्ति प्रदान करता है और स्फीत शिराओं और सूजी टांगों को राहत देने में सहायक होता है।यह टखनों की तनावहीनता के साथ-साथ उनमें लचीलापन व रक्त संचार को बढ़ाता है। 


 


 

No comments:

Post a Comment

Health Tutorials

Dekhe Ja Ja Anirban | Nachiketa Chakraborty | Best Of Nachiketa | HD Song | অনির্বাণ |

Dekhe Ja Ja Anirban | Nachiketa Chakraborty | Best Of Nachiketa | HD Song | অনির্বাণ |  

Motivation | Father | এক অসহায় বাবা | Oshohay Shikkhok | অসহায় শিক্ষক | অনুধাবন | Short Film 2022 |